
अधीक्षण अभियंता रावर्टसगंंज सोनभद्र को अधिशासी अभियंता पिपरी सोनभद्र को और यस डी ओ डिबुलगंज को पत्र प्रेषित किया गया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
आज दिनांक 29-12-25 को अधीक्षण अभियंता रावर्टसगंंज सोनभद्र को तथा अधिशासी अभियंता पिपरी सोनभद्र को तथा यस डी ओ डिबुलगंज को इस अनुरोध के साथ पत़ प्रेषित किया गया है कि पूर्व समझौते में राज्य विद्युत परिषद के बंटवारे के समय जो समझौता हुआ था उसमें कर्मचारियों अधिकारियों को मिलने वाली सुविधाएं किसी भी दसा में कमतर नहीं होगी उस समझौते में कर्मचारियों के घरों पर वो चाहे सर्विस में है या सेवानिवृत्त हो चुके हैंकिसी के भी घरों पर बिजली का मीटर या स्मार्ट मीटर लगाने का कोई फैसला नहीं हुआ है अब तथाकथित अधिकारियों द्वारा जबरदस्ती मीटर लगाने का फर्मान जारी कर मीटर लगाए जा रहे हैं जो कि पूर्व में हुए समझौते का खुला उल्लंघन है और औद्योगिक वातावरण बिगाड़ने का षणयंत किया जा रहा है तत्काल इस पर रोक लगाई जाए अन्यथा औद्योगिक वातावरण बिगाड़ने के लिए जिले क्षेत्र डीविजन मंडल के अधिकारी जिम्मेदार होंगे
विसम्भर सिंह
प़ान्तीय महामंत्री
उत्तर प्रदेश बिजली इम्प्लाइज यूनियन लखनऊ