
थाना मड़िहान क्षेत्रांतर्गत हुई लूट की घटना निकली झूठी, चालक व सेल्समैन के द्वारा स्वंय पैसा हड़प लिया गया तथा मनगढंत कहानी बनाकर पुलिस व मालिक को दी गयी झूठी लूट की सूचना
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
ज्ञात्वय है कि दिनांक 03.07.2026 को थाना मड़िहान पर वादी सचिन कटारे पुत्र सुभाष चन्द्र कटारे निवासी बाजीराव कटरा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा सूचना दी गयी थी कि दिनांक 02.07.2026 को वादी के ड्राइवर सुनील कुमार यादव पुत्र उमाशंकर यादव निवासी सीरसी बघैल थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व सेल्समैन राजकुमार प्रजापति पुत्र स्व0 खदेरू प्रजापति निवासी कृष्णापुरी कालोनी जंगीरोड़ थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा दुकान का माल की बिक्री कर वापस मीरजापुर आते समय मड़िहान अंतर्गत ग्राम दाती बेला मंदिर के पास अज्ञात मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियो द्वारा माल बिक्री के पैसे से भरे बैंग को छिन कर भाग गये । सूचना पर थाना मड़िहान पुलिस द्वारा वादी के तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 164/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उपरोक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी व बरामदगी करने हेतु पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्रांधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में 03 टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गए । घटना के दिन ड्राइवर व सेल्समैन लगभग 12:30 बजे मिर्जापुर बाजीराव कटरा से सप्लाई के लिए निकलकर मड़िहान, जमुई, कलवारी, घोरावल, बनरदेवा, नदीहार राजगढ़, भावा होते हुए वापस मीरजापुर जाते समय बेला मंदिर के पास लूट की घटना घटित होना बताया गया था। विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन, CCTV फुटेज, टेक्निकल डाटा, ह्यूमन इंटेलिजेंस व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि ड्राइवर सुनील कुमार यादव व सेल्समैन राजकुमार प्रजापति उपरोक्त द्वारा आर्थिक तंगी व बन्धन बैंक के लोन के चलते सुनियोजित तरीके से प्लान कर बिक्री (वसुली) का पैसा आपस में निजी प्रयोजन के लिये बाट लिया गया तथा घटना को सही दिखाने के लिये सुनील कुमार व राजकुमार उपरोक्त द्वारा अपने गाड़ी को धारदार/नुकीले औजार/गिट्टी पर चढ़ाकर अगला बाया टायर को फाड़ दिया गया तथा शीशा को गाड़ी में रखे जेंक से तोड़ा गया था । पुलिस व मालिक सचिन कटारे को लूट की सूचना मनगढंत कहानी बनाकर दी गयी । उपलब्ध तथ्यों के आधार पर थाना मड़िहान पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।