• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मुजेहरा (सागरपुर) में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा की गई सफाई के दौरान वन विभाग को भारी नुकसान हुआ था।

मुजेहरा (सागरपुर) में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा की गई सफाई के दौरान वन विभाग को भारी नुकसान हुआ था।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

जेसीबी से छोटे पौधे और ईंटों से बनी बाड़ क्षतिग्रस्त हो गई थी। बाद वन विभाग ने इस मामले में कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप PWD ने नुकसान की भरपाई की है। यह घटना न्याय पंचायत मुजेहरा के सागरपुर-मुजेहरा खुर्द-गौहानी-टेढ़वा मार्ग पर हुई। PWD द्वारा सड़क के किनारे की जा रही सफाई के दौरान जेसीबी ने वन विभाग के छोटे पौधों और ईंटों से बनी सुरक्षा दीवार को ध्वस्त कर दिया था, जिससे विभाग को काफी क्षति हुई। वन विभाग ने इस नुकसान पर संज्ञान लिया और PWD के अधिकारियों के बीच इस मामले को लेकर हलचल मच गई। PWD कर्मचारियों ने स्वीकार किया कि सफाई अभियान के दौरान छोटे पौधों और ईंटों की बाड़ को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद, वन विभाग और PWD के बीच एक समझौता हुआ। समझौते के तहत, PWD ने वन विभाग को हुए नुकसान की भरपाई की और क्षतिग्रस्त ईंटों की बाड को फिर से बनवाना शरू कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .