• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

मिर्जापुर में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

जिले के 12 ब्लॉकों में बनाए गए 22 परीक्षा केंद्रों पर यह आयोजन किया गया। कुल 6033 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4021 उपस्थित रहे, जबकि 2012 परीक्षार्थी गैरमौजूद पाए गए। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। 12 सीएलओ (CLO) तैनात किए गए थे, और दो स्कॉर्ट टीमों ने विभिन्न केंद्रों का दौरा कर निरीक्षण किया। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल राम सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं की गई। पंजीकृत परीक्षार्थियों में 3010 छात्र, 3022 छात्राएं और एक ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी शामिल थे। भाषा माध्यम के अनुसार, 5817 परीक्षार्थियों ने हिंदी माध्यम से और 216 परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा दी। जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पूरी सतर्कता बरती। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था पुष्ता इन्तजाम किये गए थे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .