
थाना शाहगंज की साइबर पुलिस टीम द्वारा, CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर खोये हुए 01 अदद एंड्रायड मोबाइल फोन को बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना शाहगंज पुलिस के सीसीटीएनएस कार्यालय द्वारा CEIR पोर्टल https://www.ceir.gov.in/ के माध्यम से खोये हुए 01 अदद एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद की गयी तथा सम्बन्धित मोबाइल स्वामी बबुन्दर पुत्र भगावन निवासी ग्राम बेलाव, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र को आज दिनांक 05.08.2025 को सुपुर्द किया गया । मोबाइल फोन पाने के बाद मोबाइल स्वामीयों द्वारा प्रसन्न होकर उच्चाधिकारीगण व थाना शाहगंज पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।
*मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम-*
01-उ0नि0 तेज बहादुर राय थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र।
02-हे0का0 चन्द्रजीत यादव थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र।
03-का0आप0 जयकेश सिंह थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र।