• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पोखरी में मिला विवाहिता का शव पिता ने हत्या का आरोप लगाया

पोखरी में मिला विवाहिता का शव पिता ने हत्या का आरोप लगाया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शनिवार को सुबह विवाहिता अनीता देवी (24) का शव पोखरी में मिला। पति ने बताया कि डूबने से मौत हुई है। वहीं, उसके पिता ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला के पति अजीत गुप्ता ने बताया कि अनीता की तबीयत खराब चल रही थी। बीएचयू में उसका इलाज कराया जा रहा था। बताया कि शुक्रवार को रात में वह बीएचयू से अनीता को लेकर घर आया था।सुबह वह पोखरी में नहाने गई थी, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। अनीता की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी तीन साल और छोटी बेटी एक महीने की है। वहीं, अनीता के पिता अशोक कुमार का कहना था कि बेटी की हत्या की गई है।

पहले भी उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .