
थाना को0देहात पुलिस द्वारा यूवती के साथ शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 03.08.2026 को एक यूवती द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध शादी का झासा देकर दुष्कर्म के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-381/2026 धारा 69,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 04.08.2026 को उप निरीक्षक भारत सिंह यादव व उप निरीक्षक मनोज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त अंकुश सिंह पुत्र राजन सिंह निवासी समोगरा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,64 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना को0देहात पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।