
थाना को0शहर पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना को0शहर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 03.08.2026 को वादी रमेश पाण्डेय पुत्र महेश पाण्डेय निवासी दुगरहा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादी की बहन को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-130/2025 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी को0शहर को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0शहर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 11.08.2026 को उप निरीक्षक विनय कुमार दुबे मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0शहर क्षेत्र से नामजद अभियुक्त पवन कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 आदित्यनारायाण मिश्रा निवासी ग्राम कुरौठी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।