• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना मड़िहान पुलिस द्वारा आत्महत्या के उकसाने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मड़िहान पुलिस द्वारा आत्महत्या के उकसाने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 14.07.2026 को वादी पंचमुखी पुत्री स्व0 लाला निवासिनी परसौना थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की बहन व उसके पुत्र/पुत्री को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-169/2026 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ,अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मड़िहान को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 15.07.2026 को उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त शम्भू कुमार उर्फ बच्चा पुत्र बिहारी निवासी परसौना थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .