• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में ऑटो रिक्शा चालक-मालिक यूनियन का 34 दिनों से चल रहा धरना समाप्त हो गया है। 

मिर्जापुर में ऑटो रिक्शा चालक-मालिक यूनियन का 34 दिनों से चल रहा धरना समाप्त हो गया है। 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

विंध्याचल मंडल के कमिश्नर राजेश प्रकाश के आश्वासन के बाद सिटी क्लब प्रांगण में यह आंदोलन खत्म किया गया। यूनियन के संस्थापक कमलेश सिंह चौहान ने जूस पीकर धरने की समाप्ति की। इस दौरान यूनियन के कोषाध्यक्ष सुरेश चंद पांडे ने आंदोलन समाप्त होने की औपचारिक घोषणा की। संस्थापक कमलेश सिंह चौहान ने बताया कि कमिश्नर ने यूनियन की मांगों के निस्तारण के लिए 10 दिनों का समय मांगा है। यूनियन ने उनके आश्वासन का सम्मान करते हुए फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 15 फरवरी के बाद यूनियन किसी अन्य स्थान पर बड़ा आंदोलन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की होगी। धरना समाप्त होने के समय सुरेश चंद पांडेय, विनय सिंह, श्रीमती अनीता सिंह सहित यूनियन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .