• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस

जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

     चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा थाना करमा पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-

जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश-

इसी प्रकार जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र में सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में आज दिनांक-28.09.2024 को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक ऑपेशन श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी द्वारा थाना करमा पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इसी क्रम में जनपद के क्षेत्राधिकारियों द्वारा क्रमशः क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी द्वारा थाना चोपन पर, क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय द्वारा थाना जुगैल पर, क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार द्वारा थाना पिपरी पर तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री प्रदीप सिंह चन्देल द्वारा थाना दुद्धी पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया तथा त्वरित कार्यवाही के लिए सम्बन्धित को आदेशित किया। इसी प्रकार जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने- अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .