• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: संगदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

सोनभद्र: संगदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

डाला (सोनभद्र) चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत पारासपानी जंगल में शुक्रवार की रात्रि लगभग 8:00 बजे गमछे के सहारे संगदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई। चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

जानकारी के अनुसार हल्का दरोगा मेराज खान ने बताया कि परासपानी के जंगल में तेंदू के पेड़ में गमछे के सहारे अज्ञात व्यक्ति का शव लटका हुआ है।शव के पास एक नीले रंग का बैग और पास में ही नीले रंग की हवाई चप्पल मौजूद है। शव को संदिग्ध मानकर चोपन पुलिस ने जिले के फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शव को उतारा गया। समाचार लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो सका है।शव को उतार कर जिला अस्पताल भेजा गया। शिनाख्त के लिए चोपन पुलिस जगह-जगह आवश्यक कार्रवाई में जुट गई


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .