
सर्पदंश से किशोरी अचेत, मंडलीय चिकित्सालय रेफर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के खुटहा गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी श्रेया तिवारी को सुबह बगीचे में सांप ने डस लिया। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कियामिर्जापुर)। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के खुटहा गांव में बुधवार सुबह आठ बजे के करीब सर्पदंश से किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अवधेश कुमार ने किशोरी को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी नीरज तिवारी की 14 वर्षीया पुत्री श्रेया तिवारी अपने घर के पास सुबह बगीचे में किसी कार्य से गई थी उसी दौरान सांप ने पैर में डस लिया। किशोरी ने घर पर आकर परिजनों को सर्पदंश की घटना बताई और कुछ ही देर में अचेत हो गईपरिजन आनन-फानन में उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया जहां किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी हलिया डा॰ अवधेश कुमार ने बताया कि किशोरी का प्राथमिक उपचार किया गया हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है