
गले में रस्सी लिपटने से किशोर की हो गई थी मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
स्थानीय थाना क्षेत्र के जरहा ग्राम पंचायत के राजो टाेला में झूला झूलते समय हुई मासूम की मौत की घटना से पहले भी क्षेत्र में इस तरह की घटना हो चुकी है। बीजपुर के पुनर्वास प्रथम में भी कुछ माह पहले ऐसी ही घटना हुई थी। बताया जा रहा है कि बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीजपुर के पुनर्वास प्रथम में 20 मई 2025 को 14 वर्षीय किशोर अमूल्य पुत्र उमेश गुप्ता की झूला झूलते समय मौत हो गई थी। बीजपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में 8वीं कक्षा का छात्र अमूल्य रोजाना की तरह दोपहर बाद घर के पीछे अमरूद के पेड़ पर झूला झूलने गया हुआ था। उसके माता-पिता घर में दुकान पर थे। जब पिता उमेश किसी काम से पेड़ की तरफ गए, तो उन्होंने देखा कि बच्चे की गर्दन में रस्सी में फंसी हुई थी। उन्होंने तुरंत बच्चे को एनटीपीसी के धन्वंतरि चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे बच्चे को मृत घोषित कर दिया था। अमूल्य उमेश का इकलौता पुत्र था।