• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जीजा और उसके मित्र ने युवती के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, एफआईआर

जीजा और उसके मित्र ने युवती के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, एफआईआर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

बीजपुर थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके साथ उसी के जीजा और जीजा के मित्र लगातार अश्लील हरकत करते आ रहे थे। माता-पिता से इसकी शिकायत का भी कोई नतीजा नहीं निकला तो वह मौसी के घर चली गई। वहां पहुंचे दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। न्यायालय के हस्तक्षेप पर मामला दर्ज कर बीजपुर पुलिस छानबीन में जुट गई है।पीड़िता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वाराणसी के रोहनिया में उसके बहन की शादी हुई है। उसके जीजा और उसके दोस्त 15 अगस्त 2025 को घर आए और राहुल के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। एतराज पर उसके साथ दोनों ने आपत्तिजनक हरकत की। उसने तत्काल इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी। जब उन्होंने इस पर रोक के लिए कोई कदम नहीं उठाया तो आरोपियों ने उसके साथ लगातार अश्लील हरकत शुरू कर दी। जब उसे लगा कि अब उसकी अस्मत खतरे में है तो अपने मौसी के यहां चली गई। आरोप है कि एक माह तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। इसके बाद पहली अक्तूबर 2025 की शाम चार बजे दोनों आरोपी अचानक से पहुंच गए। उस समय उसके मौसा-मौसी घर पर नहीं थे। सिर्फ उनके बुजुर्ग माता-पिता थे। इसका फायदा उठाकर दोनों ने उसे जबरिया ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जाने लगा। कपड़े फाड़ दिए गए। शोर पर घर में मौजूद बुजुर्ग और आस-पास के लोग आ गए तब दोनों वहां से धमकी देते हुए चले गए। स्थानीय स्तर पर पुलिस से मदद नहीं मिली तो न्यायालय में गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के मुताबिक न्यायालय के आदेश पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .