• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

प्रदेश प्रभारी कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

स्थान: शुभम सिटी, पंडित खेड़ा, थाना कृष्णानगर, लखनऊ

 

लखनऊ। थाना कृष्णानगर क्षेत्र के शुभम सिटी, पंडित खेड़ा में मंगलवार को एक 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, जपजी कौर उर्फ रज्जी पुत्री सगलदीप सिंह निवासी 240 शुभम सिटी, पंडित खेड़ा ने अपने घर में छत पर जाने के लिए लगी लोहे की सीढ़ी में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना कृष्णानगर पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। फील्ड यूनिट टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेज दिया है।

 

थाना प्रभारी कृष्णानगर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, हालांकि सटीक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही चलेगा।

 

पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .