
थाना बाज़ारखाला क्षेत्र में किशोरी से अभद्रता, पिता पर लोहे की रॉड से हमला
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
प्रदेश प्रभारी कमलेश पाण्डेय
8382048247
लखनऊ। थाना बाज़ारखाला क्षेत्र के गुलजार नगर नाला इलाके में सोमवार की रात पानी लेने गई एक किशोरी के साथ कुछ युवकों द्वारा अभद्रता और छेड़छाड़ की गई। जब किशोरी के पिता ने विरोध किया तो आरोपित युवकों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना 28 अक्टूबर की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है।
पीड़िता के परिवार के अनुसार, जब किशोरी घर के बाहर लगे नल से पानी लेने गई, तभी वहां पहले से मौजूद रितिक, लल्ला, नन्हे, उस्मान, अमन और पप्पू समेत कई युवकों ने उससे छेड़छाड़ व अभद्रता की।
पीड़िता किसी तरह घर की ओर भागी, लेकिन आरोपी युवक वहां भी पहुंच गए और उसके पिता से मारपीट करते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पिता के सिर में गंभीर चोट आई है।
परिजनों ने बताया कि ये सभी युवक कई दिनों से किशोरी को परेशान कर रहे थे, परंतु डर के कारण पीड़िता ने यह बात घरवालों से छिपा रखी थी।
घटना के समय 2-3 महिलाएं भी मौके पर मौजूद थीं, जिन्होंने पूरी घटना देखी।
सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश शुरू कर दी है।