• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दस फीट से ज्यादा ऊंचा नहीं होगा ताजिया*

दस फीट से ज्यादा ऊंचा नहीं होगा ताजिया*


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

आगामी त्योहारों को लेकर राॅबर्ट्सगंज कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई। अधिकारियों ने मोहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। ताजिया की ऊंचाई 10 फीट से ज्यादा न रखने की हिदायत दी।बैठक की अध्यक्षता सीओ नगर डॉ.चारू द्विवेदी ने की। इसमें राॅबर्ट्सगंज नगर, उरमौरा, बिच्छी, हिंदुआरी, लोढ़ी सहित अन्य इलाकों के ताजियादार शामिल हुए। बैठक में सीओ और कोतवाल गोपाल जी गुप्ता ने सभी ताजियादारों से एक-एक कर बातचीत की। उनकी समस्याएं जानी और जुलूस के रूट के बारे में जानकारी ली। चुर्क के ताजियादारों ने जुलूस मार्ग पर बिजली के तार नीचे होने की बात कही। कस्बा चौकी इलाके के ताजियादार ने बताया कि चौकी के सामने पार्क में ताजिया रखी जाती है। वहां कीचड़ होने से असुविधा होगी। अधिकारियों ने नगर पालिका से बातचीत कर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया।कहा कि लोगों को पानी और बिजली सप्लाई की समस्या नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी तरह का कानून उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कहा कि कोई नई परंपरा न डाली जाए। सीओ ने बताया कि ताजिया की ऊंचाई 10 फीट से अधिक न हो। रास्ते में किसी प्रकार का अवरोध हो तो समय रहते पुलिस को सूचित करें। आयोजकों की ओर से जुलूस में सहयोग के लिए वाॅलंटियर लगाए जाने की भी अपील की गई। इस मौके पर लोढ़ी चौकी प्रभारी संजय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .