
बेटी की जबरन करा दी शादी, दो महिलाओं समेत छह पर केस
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
ग्राम पंचायत परसोई टोला परसहवां निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर दो महिलाओं सहित छह आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया हैकोर्ट के आदेश पर ओबरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पीड़ित विश्वनाथ ने तहरीर में बताया कि बीते आठ मार्च की शाम उसकी बेटी विमल गांव की एक दुकान पर सामान लेने गई थी।काफी समय बीतने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी तो उसने बेटी की खोजबीन शुरू की। पता नहीं चलने पर उसने 15 मार्च को ओबरा कोतवाली में इसकी लिखित सूचना दी।
अगले ही दिन पुलिस ने उसे बुलाकर बताया कि उसकी बेटी ग्राम खरहरा टोला अमिला, जुगैल निवासी प्रीतम केशरी से विवाह कर उसके घर चली गई है।
जानकारी मिलने पर जब वह अपनी बेटी से मिलने प्रीतम केशरी के घर पहुंचा तो प्रीतम, भाई विजय, पिता राजेन्द्र और चाचा रामजीव ने उसे उनकी बेटी से नहीं मिलने दिया।
जब उसने बेटी को वापस भेजने को कहा तो प्रीतम और सभी लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करने के साथ ही उसे काफी डराया धमकाया।
पीड़ित विश्वनाथ ने आरोप लगाया कि सभी आरोपियों ने उसकी बेटी को उसके गांव के ही मुनिया देवी और संतोषी से एक लाख रुपये में खरीदने की बात कही।
जब उसने मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इसके बाद थक हारकर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।