• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, आमजन को कराया गया सुरक्षा का अहसास

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, आमजन को कराया गया सुरक्षा का अहसास


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
आज दिनांक 29.09.2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज, प्रभारी निरीक्षक यातायात तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उनके साथ मौजूद रहे। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मुख्य बाजार, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया। आम जनता एवंव्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी अपेक्षाएं जानी गईं। ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। अनावश्यक रूप से खड़े संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी कराई गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि जनपद में अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण, तथा जनसामान्य में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की नियमित गश्त जारी रहेगी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .