
पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर सत्यनिष्ठा की दिलायी गयी संकल्प, उत्कृष्ट/सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करते हुए दी गयी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन स्थिति क्वार्टर गार्ड में ध्वजारोहण किया तथा उपस्थिति अधि0/कर्मचरियों को सत्यनिष्ठा से कार्य करने एवं राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने की शपथ दिलायी गयी । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा पुलिस उपाधीक्षक अमर बहादुर को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया । इसी क्रम में मुख्य आरक्षी चालक ओम प्रकाश यादव, उप निरीक्षक आ0पु0 रामवचन सिंह, मुख्य आरक्षी चालक अमिताभ बच्चन राय को पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय के उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान चिन्ह व सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया गया । पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उपस्थित अधि0/कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए दी गयी । इसी तरह पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा पुलिस कार्यालय मे तथा समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय एवं थानो पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण कर सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी गई ।