
चोरी की बड़ी घटना का पुलिस द्वारा सफल अनावरण – चार बैटरियों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
दिनांक 21/22 अगस्त 2025 की रात्रि में के0के0 अस्पताल ओड़ी, थाना अनपरा के सामने खड़े एक ट्रेलर एवं एक हाईवा वाहन से अज्ञात चोरों द्वारा कुल चार बड़ी बैटरियों की चोरी की गई थी। इस संबंध में वाहन स्वामी श्री भोला सिंह (निवासी-आदर्शनगर, थाना अनपरा) द्वारा थाना अनपरा में तहरीर दी गई, जिस पर तत्काल थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-134/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचक द्वारा सुरागरसानी करते हुए मुखबिर की सहायता से अपराधियों की तलाश की गई। दिनांक 24 अगस्त 2025 को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा कुबरी पहाड़ी काली माता मंदिर के पास से दो अभियुक्तों 01.उत्कर्ष कनौजिया पुत्र कृष्णा कनौजिया, 02. करण यादव पुत्र स्वर्गीय रमेश यादव निवासीगण-वार्ड संख्या 6, सुभाष नगर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र को एक मोटरसाइकिल पर दो चोरी की बैटरियों के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1. उत्कर्ष कनौजिया पुत्र कृष्णा कनौजिया
2. करण यादव पुत्र स्वर्गीय रमेश यादव
(निवासीगण – वार्ड संख्या 6, सुभाष नगर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र)
पूछताछ का विवरण–
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि शेष दो बैटरियां उन्होंने अन्यत्र छिपा कर रखी हैं। अभियुक्तों की निशानदेही पर छिपाई गई दो और बैटरियों को भी बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तारी का समय एवं स्थान –
समय: 10:40 बजे पूर्वाह्न
स्थान: कुबरी पहाड़ी, काली माता मंदिर के पास, थाना अनपरा
पुलिस टीम में सम्मिलित अधिकारीगण –
1. प्र0नि0 शिव प्रताप वर्मा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 संतोष दीक्षित थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 रामाश्रय थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 विपिन थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
5. का0 अजीत थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
6. का0 शशि भूषण थाना अनपरा जनपद सोनभद्र