• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दिघुल गांव में सड़क दुर्घटना में सहायक अध्यापक सुभाष गुप्ता हुए घायल, दो सांड लड़ते हुए बाइक से जा टकराये, इलाज जारी

दिघुल गांव में सड़क दुर्घटना में सहायक अध्यापक सुभाष गुप्ता हुए घायल, दो सांड लड़ते हुए बाइक से जा टकराये, इलाज जारी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव में सोमवार की दोपहर लगभग ढाई बजे हुए एक सड़क हादसे में सहायक अध्यापक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कम्पोजिट विद्यालय दिघुल में तैनात सहायक अध्यापक सुभाष गुप्ता पुत्र स्व राजेन्द्र प्रसाद वाह वाह निवासी दुद्धी शिक्षण कार्य के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे कि दिघुल गांव में दो सांड लड़ते हुए सड़क पर आकर एकाएक उनकी बाइक से टकरा गए। जिससे अध्यापक सुभाष गुप्ता सड़क पर गिर गए। और मवेशियों की लड़ाई के चपेट में भी आ गए। यह तो गलिमत रहा कि उन्होंने हेलमेट लगाया हुआ था नही तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता था। बाइक सवार शिक्षक सुभाष गुप्ता को पैर व शारीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। पीछे से आ रहे अन्य अध्यापकों ने घायल शिक्षक सुभाष गुप्ता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुँचाया। जहाँ चिकित्सकों के द्वारा उनका इलाज चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .