• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सुरक्षित नारी – सशक्त समाज” : मिशन शक्ति के तहत सोनभद्र पुलिस की सशक्त पहल

सुरक्षित नारी – सशक्त समाज” : मिशन शक्ति के तहत सोनभद्र पुलिस की सशक्त पहल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सशक्त करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति-5” अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पुलिस टीमें गांव-गांव, स्कूल-कॉलेज, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही हैं।कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय, ऑनलाइन व साइबर अपराध से बचाव के तरीके, तथा महिला हेल्पलाइन (1090), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (181), साइबर हेल्पलाइन (1930) व आपातकालीन नंबर (112) की जानकारी दी जा रही है।

 

“हर बेटी सुरक्षित हो, आत्मविश्वासी हो — यही हमारा संकल्प है।”

 

साथ ही, जनपद के मिशन शक्ति केन्द्रों एवं थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्कों के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को त्वरित राहत, परामर्श और आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि कोई भी महिला भय या संकोच में न रहे।

 

सोनभद्र पुलिस नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलम्बन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .