
जनपद में राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 परीक्षा नकलविहीन व सकुशल सम्पन्न
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जिलाधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का भ्रमण कर किया निरीक्षणमीरजापुर 12 अक्टूबर 2025- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन रक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 जनपद में नकलविहीन व सकुशल सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने केे दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों यथा- ए0एस0 जुबिली इण्टर कालेज, राजकीय इण्टर कालेज महुवरिया मीरजापुर तथा जी0डी0 बिनानी पी0जी0 कालेज भरूहना का भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा लगाए गएसी0सी0टी0वी0 कैमरो को देखा गया, सभी चालू हालत में पाए गए। प्रथम पाली में 6912 छात्रो में 3323 उपस्थित तथा 3589 अनुपस्थित एवं द्विताय पाली में 6912 छात्रो में 3293 उपस्थित तथा 3619 अनुपस्थित रहे। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज राजकुमार दीक्षित सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।