• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बभनी के करकच्छी गांव में एकल आरोग्य फाउंडेशन की समिति बैठक, पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता पर दिया गया विशेष जोर

बभनी के करकच्छी गांव में एकल आरोग्य फाउंडेशन की समिति बैठक, पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता पर दिया गया विशेष जोर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र जनपद के बभनी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करकच्छी में गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को एकल आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में एकल आरोग्य ग्राम संगठन की समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना रहा।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों को घर-घर खाद गड्ढा (कम्पोस्ट पिट) बनाने, सोख्ता गड्ढा तैयार करने, स्वच्छ पेयजल के लिए फिल्टर स्थापित करने, तथा गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही गांव की दीवारों पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रेरणादायक संदेश लिखवाने पर भी जोर दिया गया, ताकि लोगों में निरंतर जागरूकता बनी रहे।

बैठक में ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करें।

यह कार्यक्रम संत बभनी कोऑर्डिनेटर कामेश्वर प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में ग्राम करकच्छी की आरोग्य सेविका संगीता देवी तथा इकदिरी की आरोग्य सेविका दुर्गावती रानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .