• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
डिजिटल अरेस्ट व ऑनलाइन ठगी के बचाव हेतु सोनभद्र पुलिस का विशेष साइबर जागरूकता अभियान

डिजिटल अरेस्ट व ऑनलाइन ठगी के बचाव हेतु सोनभद्र पुलिस का विशेष साइबर जागरूकता अभियान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

छात्र/छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट व ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव की दी गई अहम सीख”

 

श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश के क्रम में डिजिटल अरेस्ट, लॉटरी फ्रॉड, फर्जी अधिकारी बनकर ठगी आदि साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 12.08.2025 को राजकीय बालिका हाई स्कूल, ग्राम पईका, चोपन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गयाकार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय मय हमराह (हेड कॉन्स्टेबल शिवनन्दन सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर विकास मौर्या, कॉन्स्टेबल शैलेश विक्रम) द्वारा छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्या एवं अध्यापकगण को विभिन्न साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

• प्र0नि0 सदानन्द राय ने डिजिटल अरेस्ट, लॉटरी फ्रॉड व फर्जी अधिकारी बनकर ठगी के तौर-तरीकों पर प्रकाश डाला।

• कम्प्यूटर ऑपरेटर विकास मौर्या ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, गूगल फ्रॉड तथा मोबाइल नम्बर फारवर्ड करके होने वाले अपराधों के बारे में बताया।

• का0 शैलेश विक्रम ने एटीएम क्लोनिंग, यूपीआई फ्रॉड, लिंक व एपीके फाइल के माध्यम से होने वाले धोखाधड़ी के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में हेल्पलाइन नम्बर 1930 एवं वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .