
मानव तस्करी गिरोह पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार-
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*₹25-₹25 हजार के दो इनामिया मानव तस्कर गिरफ्तार, नाबालिग बालिका को कई राज्यों में बेचकर जबरन विवाह कराने वाले संगठित मानव तस्करी गिरोह के दो प्रमुख सदस्य दबोचे-*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में मानव तस्करी, महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के कुशल निर्देशन में *एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT)* सोनभद्र एवं *थाना रॉबर्ट्सगंज* पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
*प्रकरण का संक्षिप्त विवरण-* वादी की तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर *मु0अ0सं0 109/2026* धारा 137(2), 143(4), 61(2) *सहपठित धारा 64(2)(एम), 98 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं *धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण एक संगठित मानव तस्करी गिरोह के सदस्य हैं, जो नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर घर से ले जाकर विभिन्न राज्यों में धनराशि लेकर जबरन विवाह कराने एवं बेचने का कार्य करते थे। पीड़िता को उसकी इच्छा के विरुद्ध उत्तर प्रदेश से अन्य राज्यों में ले जाकर कई बार अलग-अलग व्यक्तियों के साथ जबरन विवाह कराया गया तथा प्रत्येक बार प्राप्त धनराशि गिरोह के सदस्यों द्वारा आपस में बांट ली गई।
जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह के सदस्य दलालों, वाहन चालकों एवं स्थानीय सहयोगियों के माध्यम से पीड़िताओं को एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाते थे तथा मानव तस्करी के इस अवैध कारोबार से आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए दोनों मुख्य अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा *₹25-₹25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था।*
*कृत कार्यवाही-* दिनांक 12.07.2026 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) एवं थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर छपका पावर हाउस के पीछे स्थित एक मकान पर दबिश देकर ₹25-₹25 हजार के दो घोषित इनामिया एवं वांछित अभियुक्त सुनील दास एवं रानू बेगम को गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नाबालिग बालिकाओं की खरीद-फरोख्त एवं जबरन विवाह कराने के संगठित मानव तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हैं। अभियुक्तों के कब्जे से घटना से संबंधित मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी डिजिटल जांच कर गिरोह के अन्य सदस्यों, आर्थिक लेन-देन एवं अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01.*सुनील दास* पुत्र स्व. देवरंजन दास, निवासी 17/171, मित्तल नगर, ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, वर्तमान पता- छपका पावर हाउस के पीछे, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र। *(₹25,000 का इनाम घोषित)*
02.*रानू बेगम* पत्नी राजू, निवासी हर्ष नगर, वार्ड नं. 18, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, वर्तमान पता- कांशीराम आवास, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र। *(₹25,000 का इनाम घोषित)*
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. निरीक्षक रामदरश राम, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHT), जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव, चौकी प्रभारी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 धनन्जय यादव, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 दिनेश कुमार, चौकी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
5. म0का0 अनीता, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।