• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान का संचालन

सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान का संचालन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, जनपद सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत एक विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना एवं उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु पुलिस की सक्रिय भूमिका को स्थापित करना है।अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ-*

जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान को व्यापक स्तर पर क्रियान्वित किया गया।

मिशन शक्ति टीमों एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा सामूहिक रूप से बाजारों, शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक चौराहों, बस स्टैंडों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थलों पर महिला सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

महिलाओं व छात्राओं को कानूनी अधिकार, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112, 181) की जानकारी दी गई एवं किसी भी आपात स्थिति में उनसे कैसे सहायता प्राप्त की जा सकती है, यह भी विस्तार से बताया गया।

जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव, गुड टच-बैड टच की समझ, एवं आत्मरक्षा के उपाय सिखाए गए।

 

*विद्यालयों और महाविद्यालयों में संवाद सत्र-*

इस अभियान के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस ने जनपद के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में जाकर छात्राओं के साथ सीधे संवाद स्थापित किया जा रहा है। छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ यह भी बताया जा रहा है कि किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न की स्थिति में वे बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें।

इन संवाद सत्रों में सहज वातावरण में चर्चा करते हुए छात्राओं को उनके आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करना और उस पर प्रतिक्रिया देना सिखाया गया।

महिलाओं में विश्वास और सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-इस अभियान के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि महिला सुरक्षा एक सामूहिक दायित्व है,जिसमें पुलिस, समाज एवं परिवार की समान भूमिका होनी चाहिए।

पुलिस द्वारा चलाए गए जागरूकता कार्यक्रमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं में भरोसे एवं आत्मविश्वास का वातावरण तैयार किया है।

*इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक, हस्ताक्षर अभियान, पोस्टर-बैनर प्रदर्शन एवं हैंडबिल वितरण जैसे रचनात्मक माध्यमों से भी जागरूकता बढ़ाई गई।*

 

पुलिस की प्रतिबद्धता–

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने कहा कि सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर महिला ही सशक्त समाज की नींव होती है। सोनभद्र पुलिस मिशन शक्ति अभियान को केवल औपचारिकता के रूप में नहीं, बल्कि जनहित में एक निरंतर प्रयास के रूप में देखती है और इसके तहत महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रतिबद्ध रहेगी।

 

*महिला सहायता हेतु प्रमुख हेल्पलाइन नंबर:-*

महिला हेल्प लाइन-1090

आपात कालीन सेवा-112

घरेलू हिंसा शिकायत-181

मुख्य मंत्री हेल्पलाइन -1076

साइबर क्राइम हेल्पलाइन- 1930

एम्बुलेंस सेवा – 108


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .