
सोनभद्र: संदिग्ध खाद से लदा पिकअप वाहन पुलिस ने पकड़ा, जांच के लिए भेजा गया सैंपल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस ने संदिग्ध खाद से लदे एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की। नकली खाद की सूचना मिलने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में खाद की बोरियां बरामद हुईं।
प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने पूरे मामले की सूचना कृषि विभाग को दी और आवश्यक कार्रवाई करते हुए वाहन को विभाग के सुपुर्द कर दिया। कृषि विभाग की टीम ने पिकअप वाहन को अपने कार्यालय परिसर में सुरक्षित खड़ा करा दिया है।
जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल यह कहना उचित नहीं होगा कि खाद असली है या नकली। इसकी पुष्टि केवल प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी। इसके लिए खाद का नमूना लेकर परीक्षण हेतु अधिकृत प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
कृषि विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आगे की विधिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।