• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान

सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

के तहत कोन थाना पुलिस को एक बड़ी एवं उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए कोन थाना पुलिस ने चार शातिर अंतर्राज्यीय गौतस्करों को गिरफ्तार कर एक बड़े तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से क्रूरतापूर्वक पैदल हांककर वध हेतु ले जाए जा रहे कुल 15 गोवंशों को सकुशल मुक्त कराया। बरामद गोवंशों में 09 बैल, 03 गाय, 02 बछिया एवं 01 बछड़ा शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में गौतस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात लगभग 9 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम ससनई क्षेत्र में घेराबंदी कर पैदल गोवंशों को ले जा रहे तस्करों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान झारखंड राज्य के गढ़वा जनपद अंतर्गत थाना मेराल निवासी 40 वर्षीय बबलू चौधरी, 58 वर्षीय विष्णु चौधरी तथा थाना रमना क्षेत्र के ग्राम हरादाग कला निवासी 40 वर्षीय रामलाल चौधरी एवं 51 वर्षीय धुरमल चौधरी के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से गोवंशों को एकत्र कर झारखंड के रास्ते अन्य राज्यों में तस्करी के उद्देश्य से ले जा रहे थे।

इस संबंध में कोन थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 99/2026 पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं 3/5ए/5बी/8 के तहत विधिक कार्रवाई की गई है। बरामद सभी गोवंशों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें नियमानुसार सुरक्षित सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। वहीं गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के साथ चौकी चकरिया उपनिरीक्षक शिवप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी चननी उपनिरीक्षक वृजनाथ यादव, चौकी प्रभारी पोखरिया उपनिरीक्षक वीरेन्द्र राय, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, हेड कांस्टेबल विपिन जायसवाल, कांस्टेबल सूरज कुमार तथा कांस्टेबल राजेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराध, अवैध तस्करी एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .