• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोमेन बर्मा का डीआईजी पद पर हुआ पदोन्नति शुभकामना देने वालों का लगा तांता

सोमेन बर्मा का डीआईजी पद पर हुआ पदोन्नति शुभकामना देने वालों का लगा तांता


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

आईजी आर.पी. सिंह ने सोमेन बर्मा को डीआईजी पद पर पदोन्नति पर पहनाए रैंक, दी शुभकामनाएंमीरजापुर।

विंध्याचल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा को पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पद पर पदोन्नति मिलने पर रैंक (प्रतीक चिन्ह) लगाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।गुरुवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय मीरजापुर में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम के दौरान आईजी आर.पी. सिंह ने सोमेन बर्मा के कंधों पर नई जिम्मेदारियों के प्रतीक चिन्ह लगाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोमेन बर्मा ने अपने कार्यकाल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और प्रभावी पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है।आईजी ने आशा व्यक्त की कि पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में भी सोमेन बर्मा अपने अनुभव और कार्यकुशलता से विभाग की छवि को और सुदृढ़ करेंगे तथा जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत बनाएंगे।कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने पदोन्नति पर सोमेन बर्मा को शुभकामनाएं दीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .