
शिव धनुष टूटने के बाद लगे जय श्रीराम के नारे
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
–रामलीला मंचन में श्रीराम ने अहिल्या का उद्धार
रिजवान सिद्दीकी
झालू। कस्बा झालू में श्री रामलीला नाटक समाज झालू द्वारा आयोजित कलाकारों द्वारा मंचन के तीसरे दिन अहिल्या का उद्धार, तड़का वध, शिव धनुष यज्ञ, परशुराम संवाद का मंचन किया गया। श्री राम द्वारा अहिल्या का उद्धार के बाद ऋषि विश्वामित्र द्वारा यज्ञ करने के उपरांत ताड़का का वध श्रीराम ने किया। ऋषि विश्वामित्र श्रीराम व लक्ष्मण के साथ जनकपुर पहुंच जाते है। राजा जनक की राजसभा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा। धनुष टूटते ही रामलीला मैदान में श्रीराम के जयघोष के नारे जोर-जोर से लगने लगे। तदोपरांत राज्यसभा में परशुराम पहुंच कर भगवान श्रीराम से संवाद किया। परशुराम का अभिनय पंडित राजेश शर्मा, राम का अभिनय नितिन शर्मा, लक्ष्मण का अभिनय शिवम सैनी ने किया। लक्ष्मण व पशुराम संवाद देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित दिखे। मैदान में उपस्थित दर्शको का कलाकारों ने मन मोह लिया।