
शक्तिनगर – अनपरा मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति से जनता परेशान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247शक्तिनगर :- शक्तिनगर–अनपरा मुख्य मार्ग की हालत इस समय अत्यंत जर्जर हो चुकी है। जगह–जगह बड़े–बड़े गड्ढे हो जाने के कारण आए दिन वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की संभावना और भी अधिक बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन हज़ारों वाहन गुजरते हैं, परंतु सड़क की मरम्मत कार्य समय पर न होने से जनता को लगातार मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं।सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, मरीजों और रोज़ाना आने–जाने वाले कर्मचारियों को हो रही है। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। जलभराव व कीचड़ के कारण कई बार एम्बुलेंस व स्कूली वाहन तक घंटों जाम में फंसे रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी ( लोक निर्माण विभाग) विभाग को बार-बार अवगत कराया गया, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण हालात जस के तस बने हुए हैं। अधिकारियों की लापरवाही के कारण सड़क की दुर्दशा लगातार बढ़ती जा रही है। कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस मुख्य मार्ग पर सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा मिल सके।