• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मीरजापुर के करनपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत अमोई रोड स्थित बरियारपट्टी गांव में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है।

मीरजापुर के करनपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत अमोई रोड स्थित बरियारपट्टी गांव में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

यहां एक धान मिल मालिक द्वारा अपना गोदाम सीमेंट भंडारण के लिए किराए पर देने के बाद इलाके में हाईवा ट्रकों का भारी आवाजाही शुरू हो गया है। मंडला आयुक्त के सख्त निर्देशों के बावजूद ट्रकों को सड़क किनारे खड़ा किया जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ट्रक संचालकों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण हाईवा और डिपर वाहन सड़क की पटरी पर ही खड़े किए जा रहे हैं। घने कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़े ये वाहन दूर से दिखाई नहीं देते। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब कई ट्रकों में डिपर भी नहीं जलाए जाते। इससे खासकर रात और सुबह के समय राहगीरों व वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो रहा है।ग्रामीण संदीप, रामू, पप्पू, शिवपूजन और अखिलेश ने बताया कि कुछ गाड़ियां एक दिन से अधिक समय से सड़क किनारे खड़ी हैं। कई बार ड्राइवर मौके पर मौजूद भी नहीं रहते, जिससे ये वाहन पूरी रात सड़क पर ही खड़े रहते हैं। ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की है कि गोदाम संचालकों और भंडारण कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं। उनका कहना है कि गोदाम में उतनी ही गाड़ियां मंगाई जाएं, जितनी अंदर खड़ी की जा सकें, ताकि सड़क किनारे हो रही अवैध पार्किंग पर रोक लगाई जा सके और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .