• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
म्योरपुर में 12 वर्षीय किशोरी की हत्या से सनसनी, खेत की मेढ़ पर मिला खून से लथपथ शव

म्योरपुर में 12 वर्षीय किशोरी की हत्या से सनसनी, खेत की मेढ़ पर मिला खून से लथपथ शव


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 12 वर्षीय किशोरी का खून से लथपथ शव खेत की मेढ़ पर पड़ा मिला। यह स्थान उसके घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया और टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश राय और थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेज दिया, जहां दो डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी रविवार शाम घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित एक दुकान पर सामान लेने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की मेढ़ पर उसका शव देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर छानबीन जारी है। जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .