• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा” — पिपरी पुलिस की तत्परता से साइबर फ्राड पीड़ित के ₹17,000/- वापस कराए गए

सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा” — पिपरी पुलिस की तत्परता से साइबर फ्राड पीड़ित के ₹17,000/- वापस कराए गए


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलीस अधीक्षक जनपद सोनभद्र *श्री अभीषेक वर्मा* द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्यालय) *अनील कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री अमीत कुमार* के कुशल निर्देशन में तथा थाना पिपरी पुलिस द्वारा साइबर अपराध के एक प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए *आवेदक निजामुद्दीन पुत्र मोहम्मद गफूर, निवासी क्वार्टर नं. H-19/4, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट, पिपरी, जनपद सोनभद्र* के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्राड कर धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी। सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपरी/साइबर टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार कर फ्राड हुई धनराशि को होल्ड कराया गया तथा निर्धारित प्रारूप में नोटिस निर्गत कर *कुल ₹17,000/-* की धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

 

धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय तथा साइबर क्राइम/थाना पिपरी पुलिस के अधिकारी-कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

 

प्राप्त धनराशि का विवरण –

₹17,000/- (सत्रह हजार रुपये मात्र)

 

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम –

1. प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।

2. उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।

3. हे0का0 सुनील कुमार यादव, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।

4. म0आ0 अर्चना, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .