
मिर्जापुर विजयपुर उर्स मेले के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ीः विंध्याचल पुलिस ने शांतिपूर्ण आयोजन हेतु क्षेत्र में किया रूट मार्च
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
विंध्याचल थाना क्षेत्र के चौकी गैपुरा अंतर्गत विजयपुर में आयोजित होने वाले उर्स मेले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मेले के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने क्षेत्र में रूट मार्च किया। रूट मार्च के दौरान नवागत थाना अध्यक्ष विंध्याचल ब्रह्मदिन पांडेय और चौकी प्रभारी गैपुरा संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों में देवेंद्र यादव, मनोज कुमार, विपिन कुमार, राम बिहारी, अंकित और अरुण शामिल थे। इस अवसर पर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और उनसे शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए, ताकि मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो सके और स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।