
दुकान बंद होने पर स्कूटी सेे शराब बेच रहा था सेल्समैन चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
8382048247
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र में रात 10 बजे शराब की दुकान बंद होने के बाद सेल्समैन स्कूटी में शराब रखकर बेच रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सेल्समैन स्कूटी के डिकी में शराब और बीयर की बोतल रखा हुआ है। एक आदमी आकर उससे आकर शराब खरीद रहा है। तभी दूसरा व्यक्ति पहुंचकर उसका वीडियो बनाने लगता है। वीडियो में सेल्समैन शराब बेचता दिखाई दे रहा है। पूछने पर बताने लगा कि वह शराब पीने के लिए ले जा रहा है। तभी वहां से गुजर रही पुलिस मौके पर पहुंचती है। पूछताछ में पता चलता है कि वह सेल्समैन है।जिसके बाद पुलिस उसे मानक से अधिक शराब रखने को बेचने पर पकड़कर थाने ले गई। विंध्याचल थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि शराब दुकान का सेल्समेन दुकान बंद होने के बाद डिकीमें शराब बेच रहा था । उसके पास मानक से अधिक शराब बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।