• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
21.09.से 03.10.2025 की रात्रि 22.00 बजे तक जनपद में भारी वाहनों का रूट बदला

21.09.से 03.10.2025 की रात्रि 22.00 बजे तक जनपद में भारी वाहनों का रूट बदला


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

     चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

यातायात शाखा जनपद मीरजापुर

अवगत कराना है कि दिनांक 21/22.09.25 से प्रारम्भ हो रहे शारदीय नवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विन्ध्यांचल धाम में मेले का आयोजन किया जा रहा है । जिले में आए लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम आवागमन बनाये रखने हेतु दिनांक 21.09.2025 को प्रातः 06.00बजे से दिनांकः 03.10.2025 की रात्रि 22.00 बजे तक जनपद में भारी वाहनों का निम्न डायवर्जन प्लान तैयार किया गया हैः-

1. दिनांकः 21.09.2025 को प्रातः 06.00 बजे से दिनांकः 03.10.2025 की रात्रि 22.00 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन मीरजापुर शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेगा अर्थात नो- इन्ट्री लागू रहेगी । आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति हेतु जनपद में व्यापारी बन्धु तथा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा उपबल्ध कराये गये वाहनों की सूची में अंकित वाहनों को दिनांकः 21/22.09.25, 28.09.25, 29.09.2530.09.25, 02.10.25 को छोडकर शेष दिन दिनांकः 23.9.25, 24.09.25, 25.09.25, 26.09.25, 27.9.25 तथा 01.10.25 को चील्ह व शास्त्री ब्रीज से छूट प्रदान की गयी है ।

2. प्रयागराज की तरफ से मीरजापुर की तरफ आने वाले भारी वाहनो को गैपुरा चौराहा थाना विन्ध्यांचल से विजयपुर होते हुए वाया लालगंज की तरफ डायवर्ट कियाजायेगा । किसी भी प्रकार के अनुमति प्राप्त वाहनों को गैपुरा से वाया लालगंज होते हुये यादव चौराहा बरकछा से रात्रि 22.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक चेकिंग करके आवागमन की अनुमति प्रदान की जायेगी ।

3. नटवा तिराहा चौकी नटवा थाना को0कटरा से विन्ध्यांचल की तरफ किसी भी प्रकार के भारी वाहनो का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा । इन सभी वाहनो को नटवा तिराहा से बथुआ तिराहा होते हुए वाया लालगंज, विजयपुर, गैपुरा चौराहा होते हुए प्रयागराज कि तरफ डायवर्ट किया जायेगा।. पेट्रोलियम व गैस वाहनो को नटवा तिराहा व गैपुरा चौराहा के बीच आवागमन की अनुमति होगी ।

5. चील्ह तिराहे से वाया शास्त्री ब्रिज वाया नटवा तिराहा होते हुए शहर मीरजापुर की तरफ व्यापारी बन्धु तथा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा उपबल्ध कराये गये वाहनों की सूची में अंकित वाहनों एवं अन्य अनुमति प्राप्त वाहनों को रात्रि 23.00 बजे से 01.00 तक शहर मीरजापुर की तरफ प्रवेश दिया जायेगा । अन्य भारी वाहनो को गोपीगंज व औराई की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा ।समोगरा बाईपास चौकी करनपुर थाना को0 देहात से वाया बथुआ तिराहा होते शहर मीरजापुर की तरफ केवल व्यापारी बन्धु तथा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराये गये वाहनों की सूची में अकिंत वाहनों को तथा इन वाहनों के अतिरिक्त सब्जी व फल लदे ऐसे वाहन जिन्हें मीरजापुर फल मण्डी जाना है को प्रवेश दिया जायेगा । अन्य वाहनो को लालगंज व चुनार की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा ।

 

21.09.से 03.10.2025 की रात्रि 22.00 बजे तक जनपद में भारी वाहनों का रूट बदला

 

 

मीरजापुर

*यातायात शाखा जनपद मीरजापुर।*

अवगत कराना है कि दिनांक 21/22.09.25 से प्रारम्भ हो रहे शारदीय नवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विन्ध्यांचल धाम में मेले का आयोजन किया जा रहा है । जिले में आए लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम आवागमन बनाये रखने हेतु दिनांक 21.09.2025 को प्रातः 06.00बजे से दिनांकः 03.10.2025 की रात्रि 22.00 बजे तक जनपद में भारी वाहनों का निम्न डायवर्जन प्लान तैयार किया गया हैः-

1. दिनांकः 21.09.2025 को प्रातः 06.00 बजे से दिनांकः 03.10.2025 की रात्रि 22.00 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन मीरजापुर शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेगा अर्थात नो- इन्ट्री लागू रहेगी । आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति हेतु जनपद में व्यापारी बन्धु तथा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा उपबल्ध कराये गये वाहनों की सूची में अंकित वाहनों को दिनांकः 21/22.09.25, 28.09.25, 29.09.25,30.09.25, 02.10.25 को छोडकर शेष दिन दिनांकः 23.9.25, 24.09.25, 25.09.25, 26.09.25, 27.9.25 तथा 01.10.25 को चील्ह व शास्त्री ब्रीज से छूट प्रदान की गयी है ।

2. प्रयागराज की तरफ से मीरजापुर की तरफ आने वाले भारी वाहनो को गैपुरा चौराहा थाना विन्ध्यांचल से विजयपुर होते हुए वाया लालगंज की तरफ डायवर्ट कियाजायेगा । किसी भी प्रकार के अनुमति प्राप्त वाहनों को गैपुरा से वाया लालगंज होते हुये यादव चौराहा बरकछा से रात्रि 22.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक चेकिंग करके आवागमन की अनुमति प्रदान की जायेगी ।

3. नटवा तिराहा चौकी नटवा थाना को0कटरा से विन्ध्यांचल की तरफ किसी भी प्रकार के भारी वाहनो का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा । इन सभी वाहनो को नटवा तिराहा से बथुआ तिराहा होते हुए वाया लालगंज, विजयपुर, गैपुरा चौराहा होते हुए प्रयागराज कि तरफ डायवर्ट किया जायेगा।

4. पेट्रोलियम व गैस वाहनो को नटवा तिराहा व गैपुरा चौराहा के बीच आवागमन की अनुमति होगी ।

5. चील्ह तिराहे से वाया शास्त्री ब्रिज वाया नटवा तिराहा होते हुए शहर मीरजापुर की तरफ व्यापारी बन्धु तथा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा उपबल्ध कराये गये वाहनों की सूची में अंकित वाहनों एवं अन्य अनुमति प्राप्त वाहनों को रात्रि 23.00 बजे से 01.00 तक शहर मीरजापुर की तरफ प्रवेश दिया जायेगा । अन्य भारी वाहनो को गोपीगंज व औराई की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा ।

 

6. समोगरा बाईपास चौकी करनपुर थाना को0 देहात से वाया बथुआ तिराहा होते शहर मीरजापुर की तरफ केवल व्यापारी बन्धु तथा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराये गये वाहनों की सूची में अकिंत वाहनों को तथा इन वाहनों के अतिरिक्त सब्जी व फल लदे ऐसे वाहन जिन्हें मीरजापुर फल मण्डी जाना है को प्रवेश दिया जायेगा । अन्य वाहनो को लालगंज व चुनार की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा ।

7. यादव चौराहा चौकी बरकछा थाना को0 देहात से वाया मुहकोचवां होते हुए शहर मीरजापुर की तरफ केवल व्यापारी बन्धु तथा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा उपबल्ध कराये गये वाहनों की सूची में अंकित वाहनों एवं अन्य अनुमति प्राप्त वाहनों को रात्रि 22.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक चेकिंग के उपरान्त आवागमन की अनुमति प्रदान की जायेगी अन्य सभी वाहनो को चुनार लालगंज की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा ।

8. शहर की तरफ नो-इन्ट्री में छूट के दौरान केवल व्यापारी बन्धु तथा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा उपबल्ध कराये गये वाहनों तथा अन्य अनुमति प्राप्त वाहनों को ही प्रवेश दिया जायेगा । बालू, गिट्टी, मोरंग, लोहा इत्यादि लदे वाहनों को शहर में प्रवेश नही करने दिया जायेगा ऐसे वाहनों को लालगंज व चुनार की तरफ डायवर्ड कर दिया जायेगा ।

9. प्रयागराज की तरफ से वाया नैनी, मेजा, माण्डा, जिगना होते हुए विन्ध्याचंल की तरफ आने वाले दर्शनार्थियों की बसों को अष्टभुजा बस पार्किंग मे पार्क किया जायेगा व हल्के चार पहिया वाहनो को आवश्यकतानुसार मेला क्षेत्र में बने हुए वाहन पार्किंग में पार्क कराया जायेगा ।

10. सोनभद्र व मध्य प्रदेश से वाया बथुआ तिराहा,नटवा तिराहा होते हुए विन्ध्याचंल की तरफ आने वाले दर्शनार्थियों की बसो को अमरावती बस पार्किंग व हरिश्चन्द्र बस पार्किंग घमहापुर मे पार्क कराया जायेगा व हल्के चार पहिया वाहनो को आवश्यकतानुसार मेला क्षेत्र में बने हुए वाहन पार्किंग में पार्क कराया जायेगाबिहार, वाराणसी, जौनपुर, भदोही से वाया औराई/गोपीगंज, चील्ह, शास्त्री ब्रीज, जान्हवी तिराहा, होते हुए विन्ध्याचंल की तरफ आने वाले दर्शनार्थियों को वाराणसी/जौनपुर बस स्टैण्ड पर पार्क कराया जायेगा। व हल्के चार पहिया वाहनो को बरतर तिराहा पर स्थित विभिन्न पार्किंगों मे पार्क कराया जायेगा ।

12. बरतर तिराहा के पास स्थित पार्किंग भर जाने पर दूधनाथ तिराहा से बैरियर गिरा कर वाहनों को क्रमशः अमरावती चौराहा/पुरानी वीआईपी रोड पर स्थित पार्किंग मे डायवर्ट किया जायेगा ।

13. रेहड़ा के पास स्थित पार्किंग भर जाने के बाद अमरावती चौराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों को क्रमशः पुरानी वीआईपी व दूधनाथ तिराहा से बरतर तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा ।

14. पुरानी वीआईपी रोड पर स्थित पार्किंग भर जाने पर पटेगरा नाला तिराहा व शिवपुर रेलवे ओवरब्रीज (हाइवे की तरफ) बैरियर लगाकर सभी वाहनो को अमरावती तिराहा /दूधनाथ तिराहा होते हुए बरतर तिराहे की तरफ बने हुये पार्किंग में डायवर्ट किया जायेगा ।

15. सभी पार्किग के भर जाने पर वाहनों को पूर्व से निर्धारित कंटीजेंसी पार्किंग 1. दूधनाथ तिराहा पुलिस बूथ 2 . ओझलापुल हाइवे के पास 3. राधा पैलेस के सामने पुरानी वीआईपी रोड एवं 4. शिवपुर रेलवे ओवरब्रीज ( पटेगरानाला चौराहा से शिवपुर मार्ग) के बगल में वाहनों को पार्क कराया जायेगा ।

16. किसी आपातकालीन स्थित मे उच्चाधिकारियों का आदेश मिलने पर मेले में वाहनो को प्रवेश से रोकने के लिये अष्टभुजा बस पार्किंग बैरियर, घमरापुर बस पार्किंग के पास बना वैरियर, नटवा तिराहा बैरियर, जान्हवी तिराहा बैरियर एवं दूधनाथ तिराहा पुलिस बूथ बैरियर लगाकर स्थिति में सुधार होने तक मेले की तरफ आने वाले सभी वाहनो को पार्क/डायवर्ट किया जायेगा ।

17. किसी भी दशा मे रोड पर वाहनो को खडा नही होने दिया जायेगा । इस व्यवस्था के संचालन हेतु चार मोबाईल पार्टी व 05 क्रेनो की मदद से रोड पर खडे होने वाले वाहनो पर आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाई की जायेगी ।

18. मेले मे यातायात व्यवस्था संचालन हेतु अमरावती चौराहे पर अस्थाई यातायात नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया जायेगा ।19. इस डायवर्जन से सभी प्रकार के इमजेंसी वाहन यात्री बसे, स्कूल बसे, पेट्रोलियम वाहन, एम्बूलेंस आदि मुक्त रहेंगे । विशेष परिस्थिति मे उच्चाधिकारियों की अनुमति के पश्चात ही किसी अन्य भारी वाहन को मेले क्षेत्र मे प्रवेश दिया जायेगा ।

आमजनमानस से अनुरोध है कि यातायात सुगम बनाने में सहयोग करें ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .