• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
कलवारी चौराहे पर सड़क का गड्ढा बना हादसों का कारण, मरम्मत की उठी मांग

कलवारी चौराहे पर सड़क का गड्ढा बना हादसों का कारण, मरम्मत की उठी मांग


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित कलवारी चौराहे पर सड़क में बने गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासकर बाइक सवार असंतुलित होकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह चौराहा ‘आठ मोहानी’ के रूप में जाना जाता है, जहां आठ दिशाओं से सड़कें आकर मिलती हैं। इसी वजह से यहां हमेशा वाहनों और राहगीरों की भीड़ बनी रहती है।

खुटारी निवासी रामबचन सिंह ने बताया कि गड्ढा काफी समय से बना हुआ है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। कई बार लोग गिरकर घायल हो चुके हैं, फिर भी संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढे को भरवाने की मांग की है, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके और आवागमन सुरक्षित हो सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .