
कोतवाली रॉबर्ट्सगंज पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा पेंडिंग विवेचनाओं की समीक्षा — त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
अपराधों की विवेचना में पारदर्शिता एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा आज कोतवाली रॉबर्ट्सगंज पर लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
*बैठक में विवेचकों को निम्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए—*
सभी पेंडिंग विवेचनाओं का नियत समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
गंभीर व संवेदनशील प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।
अभियोजन की मज़बूती के लिए साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
वांछित/अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई की जाए।
जनसुनवाई से प्राप्त प्रार्थना–पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
क्षेत्राधिकारी नगर ने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक विवेचक अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए लापरवाही न बरतें और किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार, जनपद में अपराधों की विवेचना को गति देने और न्याय प्रक्रिया को प्रभावी बनाने हेतु आगे भी ऐसी समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जाता रहेगा