• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह के अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में मा0 भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश क्रम में कार्यवाही की जा रही हैं। इस दौरान खण्ड स्नातक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र के प्रस्तावित मतदान स्थलांे की सूची सभी राजनौतिक दलों को उपलब्ध कराया गया और यह भी कहा गया कि सभी मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से किया जा रहा है उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 07 दिसम्बर,2026 तक का है विधिक प्राविधान के अनुसार निर्वाचक नामावलि निर्वाचन वर्ष के पूर्ववतर्ती में तैयार की जाती है बैठक के दौरान राजनैतिक दलों से यह भी अनुरोध किया गया कि प्रस्तावित मतदान केन्द्रो/मतदेय स्थलों में कोई सुझाव आपत्ति हो तो तीन दिवस के अन्दर जिला निर्वाचन कार्यलय सोनभद्र को उपलब्ध करा दें। बैठक में उपस्थित अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जगरूप पटेल, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, श्री अनिल प्रधान समाजवादी पार्टी, श्री सुनिल सिंह भाजपा, रमेश गौतम आप, श्री अंशु तिवारी अपना दल एस, श्री प्रेमनाथ सी0पी0आई0एम0, श्री बलवंत रंगीला बसपा, श्री आशीष कुमार सिंह अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी .सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .