
झालू में रामलीला मंचन का शुभारंभ
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
-कलाकारों ने वेदवती रावण संबाद किया
– ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
झालू। श्रीरामलीला नाटक समाज झालू ने रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कलाकारों ने वेदवती रावण संवाद, मेघनाथ द्वारा इंद्र को जीतने का मंचन किया गया। रावण-वेदवती संवाद के मंचन को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
बृहस्पतिवार की देर शाम को श्री रामलीला नाटक समाज द्वारा रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने श्री राम के सम्मुख दीप प्रवजलित व फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। श्रीरामलीला मंचन में बृहस्पतिवार रात रावण-वेदवती संवाद लीला का मंचन किया गया। लीला में दिखाया गया कि लंका का राजा रावण जंगल में घूम रहा है, इसी बीच उसकी नजर एक सुंदर ऋषि कन्या वेदवती पर पड़ती है। उसे देखकर रावण मोहित हो जाता है। रावण वेदवती को अपने वश में करने के लिए हर संभव प्रयास करता है लेकिन सफल नहीं हो पाता। इस दौरान वेदवती व रावण के बीच जमकर संवाद होता है। रावण वेदवती को छू लेता है। इसके बाद वेदवती रावण को श्राप देती है कि वह मिथिलापुरी से दोबारा जन्म लेगी और उसका नाश का कारण बनेगी। वही मेघनाथ द्वारा इंद्र को जीतने का मंचन किया गया। कलाकारों द्वारा किए गए मंचन को देखकर श्रद्धालु मंत्र मुक्त हो गए। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष ललित चौधरी, शिवम अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संजय वर्मा, नीरज चौधरी, अरुण कुमार, अनुज चौधरी, मुकेश वर्मा, डॉ नरेश कुमार, नवीत चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।