• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
गंगा स्नान के दौरान पर्स चोरी, नकदी समेत जरूरी दस्तावेज गायब

गंगा स्नान के दौरान पर्स चोरी, नकदी समेत जरूरी दस्तावेज गायब


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

गंगा स्नान के दौरान पर्स चोरी, नकदी समेत जरूरी दस्तावेज गायब

 

विंध्याचल (मीरजापुर)। गंगा स्नान के लिए आए देवरिया जनपद के एक व्यक्ति का पर्स चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, देवरिया जनपद के नवाबगंज क्षेत्र निवासी मित्रेश कुमार सिंह गंगा स्नान के लिए विंध्याचल आए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। इसके अलावा लगभग 1500 रुपये नकद भी मौजूद थे।पीड़ित का कहना है कि पर्स में रखे मोबाइल फोन और अन्य सामान की तलाश की गई, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। घटना के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर चोरी गए सामान की बरामदगी तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों और स्नान घाटों पर भीड़भाड़ के दौरान चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .