• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मेडिकल कॉलेज के विस्तार हेतु 7.5 एकड़ भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव

मेडिकल कॉलेज के विस्तार हेतु 7.5 एकड़ भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर। मंडलीय जिला चिकित्सालय मीरजापुर के द्वितीय तल पर नवस्थापित ‘धन्वंतरि सभा कक्ष’ का उद्घाटन सोमवार को नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने किया। यह चिकित्सालय माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मीरजापुर से संबद्ध है।उद्घाटन के अवसर पर विधायक ने कहा कि सभा कक्ष के माध्यम से चिकित्सकों की नियमित बैठकों, मरीजों के उपचार से जुड़ी समस्याओं के समाधान तथा अस्पताल की गुणवत्ता की समीक्षा में सुविधा होगी।उन्होंने चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी दूर करने और कार्डियोलॉजी, न्यूरो, गैस्ट्रो व ऑन्कोलॉजी जैसी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता का आश्वासन दियामहाविद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में कॉलेज में 100 सीट एमबीबीएस, तीन विभागों में एमएस/एमडी तथा 60 सीट पैरामेडिकल पाठ्यक्रम संचालित हैं। आगामी वर्ष से 60 सीट नर्सिंग पाठ्यक्रम भी शुरू किया जाएगा। साथ ही मेडिकल कॉलेज के विस्तार हेतु 7.5 एकड़ भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिससे छात्रों के लिए प्लेग्राउंड, जूनियर-सीनियर रेजिडेंट्स के हॉस्टल एवं अन्य सुविधाएं विकसित की जा सकेंगी।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय के अधिकारी, डॉ सुनील सिंह विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग अधीक्षिका सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .