• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बकाया फीस को लेकर प्रधानाचार्य ने 12वीं के छात्र की बेरहमी से किया पिटाई

बकाया फीस को लेकर प्रधानाचार्य ने 12वीं के छात्र की बेरहमी से किया पिटाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

छात्र की मां ने सदर कोतवाली पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, न्याय को पहुंची डीएम दरबार

कहा: सपा के चर्चित नेता का स्कूल होने के कारण पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र में संचालित एक चर्चित प्राइवेट स्कूल में समय से फीस जमा न करने पर कक्षा 12वीं केे छात्र की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 14 नवंबर शुक्रवार की बतायी जा रही है। पीड़ित छात्र की मां विभा जायसवाल ने सदर कोतवाली पुलिस को दोषी प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी, लेकिन मामले में स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। बाद पीड़िता ने 17 नवंबर को जिलाधिकारी व 20 नवंबर को पुलिस अधीक्षक को संबोधित पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगायी है।

नगर के न्यू कालोनी निवासी विभा जायवाल ने बताया कि उसका पुत्र यश जायसवाल जयपुरिया स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र है। आर्थिक तंगी के कारण अपने पुत्र के स्कूल की फीस वह दो माह से जमा नहीं कर सकी थी। आरोप है कि समय से फीस जमा न करने पर स्कूल के प्रधानाचार्य उसके पुत्र को छात्रों के सामने अक्सर जलील करते थे। 14 नवंबर को बकाया फीस को लेकर प्रधानाचार्य ने उसके पुत्र की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसका पुत्र घायल हो गया। प्रधानाचार्य की पिटाई से उसका पुत्र स्कूल में ही बेहोश हो गया था। आरोप है कि घटना की जानकारी होने के बाद वह स्कूल पहुंची और अपने पुत्र को लेकर सदर कोतवाली जा पहुंची। यहां वह स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर प्रधानाचार्य की पिटाई से घायल पुत्र का मेडिकल कराने की बात कही। लेकिन पुलिस कर्मियों ने मेडिकल कराने से साफ मना कर दिया। बार-बार वह कभी सदर कोतवाल तो कभी अन्य पुलिस कर्मियों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन पुलिस कर्मियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। बाद वह अपने पुत्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसका दवा-उपचार हुआ। पीड़िता ने बताया कि स्थानीय पुलिस से न्याय न मिलने पर वह जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है। पीड़िता का आरोप है कि जयपुरिया स्कूल सपा के एक चर्चित नेता का है। उक्त नेता की ऊंची पहुंच के कारण प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर सौंपने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कहा कि यदि पुलिस-प्रशासन मामले में कोई कार्रवाई नहीं किया तो, वह मजबूर होकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की गुहार लगाने को मजबूर होगी। उधर लगाए जा रहे आरोपों के बावत जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन वे मौजूद नहीं मिले। लिहाजा उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .