News

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
लखनऊ में बुधवार सुबह समाजवादी पार्टी संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और Akhilesh Yadav के सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया। उनकी उम्र 38 वर्ष थी। Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव को सुबह करीब 6 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, मौत के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते थे, लेकिन फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हुए थे।
यादव परिवार में इस खबर के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :