• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की 01 बोलेरो वाहन व *02 अदद मोटरसाइकिलें (अनुमानित कीमत 05 लाख रुपये) बरामद एवं एक मोटर साइकिल को MV ACT में किया सीज, मौके से 03 अन्तर्राज्जीय चोरों को किया गिरफ्तार

थाना शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की 01 बोलेरो वाहन व *02 अदद मोटरसाइकिलें (अनुमानित कीमत 05 लाख रुपये) बरामद एवं एक मोटर साइकिल को MV ACT में किया सीज, मौके से 03 अन्तर्राज्जीय चोरों को किया गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व फरार चल रहे वांछित /वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल पर्यवेक्षण/नेतृत्व में दिनांक 24.08.2025 को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बलियानाला एनसीएल के पास से चोरी की एक बोलेरो वाहन के साथ 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 142/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था बरामदगी के आधार पर धारा 317(2), 317(4), 317(5), 318(4), 338, 336(3), 340(2), BNS की बढ़ोत्तरी कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है ।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक-24.08.2025 को थाना शक्तिनगर की पुलिस टीम द्वारा अवध पेट्रोल पम्प बलियानाला तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि जो दिनांक-21.08.2025 को बोलेरो गाड़ी संख्या UP 64 Q 4241 खडिया बैरियर से चोरी हुई थी उस गाड़ी को चोर जयन्त के रास्ते चन्दौली शराब भट्टी के रास्ते बलियानाला की तरफ आ रहे है । इस सूचना पर बलियानाला के पास NCL गेट नं- 03 के बाउण्ड्री के पास पहुंचकर देखा तो एक बोलेरो गाड़ी चन्दौली भट्ठी की तरफ से आ रही है जिसपर पुलिस टीम ने सड़क को अवरुद्ध कर गाड़ी में बैठे तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया गया और बोलेरो वाहन को कब्जे में ले लिया गया। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया ।

 

*पूछताछ का विवरण-

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो उन्होने बताया कि जो गाड़ी चला रहा था, वह गिरोह का लीडर है इसी के साथ हम लोग मिलकर गाड़ियों को चुराकर बेच देते है। दिनांक 21.08.2025 को खड़िया बैरियर से एक बोलेरो गाडी चोरी करके मध्य प्रदेश ले गये थे, आज हम लोग उक्त गाडी का नम्बर प्लेट तोड़कर हटा दिये व बेचने हेतु ले जा रहे थे। जिसे पुलिस टीम ने बरामद कर लिया गया । गहनता से पूछताछ के क्रम में सूरज साकेत ने बताया कि एक टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल चोरी की मेरे घर पर खड़ी है और 02 गाड़िया फरार चालक पवन गिरी के घर पर है । पुलिस टीम ने सूरज साकेत के घर से टीवीएस अपाची बाइक को बरामद किया गया जिसकी चेसिस नम्बर को गैलेन्डर से रगड़ कर मिटाया गया था जबकि पवन गिरी के घर के पीछे गढ्ढा खोदकर मिट्टी के नीचे दुसरी गाड़ी को दबाये था जिसे निकाला गया तो क्षतिग्रस्त अवस्था (जली हुई) में थी । उस गाडी का चेचिस नम्बर MD2A76AX0NPD69998 है। तत्पश्चात पवन गिरी के बरामदे मे खड़ी एक मोटरसाइकिल स्पेलण्डर प्लस MP 66 ZF 2813 के बारे में पूछा गया तो रामानन्द शर्मा उर्फ प्रिन्स ने बताया कि यह मेरी गाडी है । उक्त गाड़ी का कागजात मांगा गया तो रामानन्द शर्मा द्वारा प्रस्तुत नही किया गया जिसे अन्तर्गत धारा 207 MV Act मे सीज किया गया ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त-

1.रामानन्द शर्मा उर्फ प्रिन्स पुत्र छोटेलाल शर्मा निवासी बरौहा थाना बैढन जनपद सिंगरौली (म0प्र0) उम्र करीब 20 वर्ष ।

2.सूरज साकेत उर्फ साईको पुत्र लालबहादुर साकेत निवासी परसौना थाना बैढन जिला सिंगरौली (म0प्र0) उम्र करीब 21 वर्ष ।

3.करन शर्मा पुत्र राजेश प्रसाद शर्मा निवासी बरौहा थाना बैढन जिला सिंगरौली (म0प्र0) उम्र करीब 19 वर्ष ।

 

वांछित अभियुक्त

प्रमिटवा उर्फ पवन गिरी पुत्र मनी जी निवासी अमलोरी बस्ती थाना नवानगर जिला सिंगरौली (म0प्र0)।

 

बरामदगी का विवरण-

01 बोलेरो चार पहिया वाहन

02 मोटरसाइकिल

एक मोटरसाइकिल सीज

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–

उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी बीना, सोनभद्र मय टीम ।

उ0नि0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र ।

हे0का0 अशोक कुमार सिंह, हे0का0 दिनेश, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .