• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा फर्जी फास्टैग लगाकर अवैध परिवहन करने वाले अभियुक्त/वाहन चालक को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा फर्जी फास्टैग लगाकर अवैध परिवहन करने वाले अभियुक्त/वाहन चालक को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मु0) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा एवं खनन अधिकारी के नेतृत्व में अवैध खनन एवं परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान वाहन संख्या-UP 64 CT 2189 को चेक किया गया तो उक्त वाहन द्वारा फर्जी फास्टटैग लगाकर अवैध परिवहन करना पाया गया। चेकिंग के दौरान वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। वाहन को अभिरक्षा में लेते हुए खनन अधिकारी द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-956/25 धारा 303(2), 317(2), 318(4), 336(3), 340(2) बीएनएस एवं धारा 3(1)58/72(6) उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली, 4/21 खान व खनिज अधि0 व 3 सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवरण अधि0 का अभियोग पंजीकृत कराया गया। उक्त मुकदमें से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त/चालक चन्द्रशेखर पुत्र सुभाष निवासी ग्राम मलेवर मोहल्ला मलेवरिया थाना नौगढ़ जनपद चंदौली उम्र करीब 23 वर्ष को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 17.09.2025 को रोडबेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–

01. चन्द्रशेखर पुत्र सुभाष निवासी ग्राम मलेवर मोहल्ला मलेवरिया थाना नौगढ़ जनपद चंदौली उम्र करीब 23 वर्ष

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

01. उ0नि0 उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी लोढ़ी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

02. हे0का0 अभिमन्यू यादव चौकी लोढ़ी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .